फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   35,000 rupees were taken from a passenger's pocket on a train at Cantt station.

Ambala News: कैंट स्टेशन पर ट्रेन में यात्री की जेब से 35 हजार रुपये निकाले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
35,000 rupees were taken from a passenger's pocket on a train at Cantt station.
- सहारनपुर जीआरपी से ट्रांसफर होकर आई जीरो एफआईआर पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। ट्रेन नंबर 12238 बेगमपुरा एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक यात्री की जेब से बदमाशों ने 35 हजार रुपये निकाल लिए। वारदात के बाद आरोपी चलती ट्रेन से कूदकर भाग गए। जीआरपी कैंट ने सहारनपुर से प्राप्त जीरो एफआईआर पर संज्ञान लेते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के मुर्तजापुर गांव, थाना बेहट निवासी भूपेंद्र कुमार ने बताया कि वह 8 अक्तूबर को बेगमपुरा एक्सप्रेस में लुधियाना से सहारनपुर जा रहे थे। जब ट्रेन अंबाला कैंट स्टेशन पर रुकी, तो जनरल कोच में 3-4 अज्ञात युवक चढ़े। ट्रेन के स्टेशन से रवाना होते ही आरोपियों ने उनकी जेब से 35 हजार रुपये निकाल लिए और चलती ट्रेन से कूद गए। जांच अधिकारी उप-निरीक्षक राजकुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed