फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Former soldier, out walking his dog, fired upon

Kangra News: बालकरूपी में कुत्ते को घुमाने निकले पूर्व सैनिक पर फायरिंग

Wed, 21 Oct 2026 02:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 21 Oct 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Former soldier, out walking his dog, fired upon
लंबागांव (कांगड़ा)। विकास खंड लंबागांव की बालकरूपी पंचायत में मंगलवार सुबह पूर्व सैनिक पर पिस्टल से गोली चलाने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार घटना मंगलवार सुबह करीब 7:30 बजे की है। पूर्व सैनिक महेंद्र सिंह अपने घर से कुछ दूरी पर कुत्ते को घुमाने निकले थे।
इसी दौरान मध्य प्रदेश निवासी शत्रुघ्न वहां पहुंचा और कथित तौर पर उन पर पिस्टल से गोली चला दी। गोली उनकी टांग को छूकर निकल गई। इसके बाद महेंद्र सिंह ने आरोपी से पिस्टल छीन लिया लेकिन वह मौके से भागने में कामयाब रहा।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महेंद्र सिंह सेना से सेवानिवृत्त हैं और पहले बद्दी स्थित एक निजी उद्योग में काम करते थे। आरोपी शत्रुघ्न भी इसी उद्योग में उनके साथ काम करता था। महेंद्र सिंह ने मार्च में नौकरी छोड़ दी थी।
विज्ञापन

उस समय शत्रुघ्न उन्हें बद्दी से उनके घर बालकरूपी छोड़ने भी आया था। ऐसे में दोनों पहले से एक-दूसरे को जानते थे। पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार आरोपी शत्रुघ्न महेंद्र सिंह से एक लाख रुपये उधार मांग रहा था। इस विवाद को भी गोलीकांड से जोड़कर देखा जा रहा है। इससे पहले भी उसने महेंद्र सिंह से रुपये लिए थे और वापस कर दिए थे। पुलिस इस पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने के बाद आलमपुर पुलिस चौकी के एएसआई नरेंद्र कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले से जुड़े तथ्यों की जांच शुरू कर दी। आरोपी के जंगल की ओर भागने की आशंका के चलते पुलिस उसकी तलाश में सर्च अभियान चला रही है।

डीएसपी बैजनाथ संदीप शर्मा ने बताया कि आरोपी शत्रुघ्न बालकरूपी कब पहुंचा, यहां आने का उसका क्या उद्देश्य था और उसने महेंद्र सिंह पर गोली क्यों चलाई, इन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। आरोपी से छिना हुआ पिस्टल पुलिस ने जब्त कर लिया है। उसमें एक रौंद पिस्टल के चैंबर में फंसा था, जबकि मैग्जीन में पांच रौंद लोड मिले। घटनास्थल पर एक रौंद गिरा मिला और खाली खोल भी बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed