{"_id":"6ad7d64513038d5b1402fd8c","slug":"womans-body-found-hanging-aligarh-news-c-2-gur1004-1094313-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: फंदे पर लटका मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: फंदे पर लटका मिला महिला का शव
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : Archive
महुआखेड़ा क्षेत्र के पिखलौनी गांव में सोमवार को 24 वर्षीय विवाहिता मधु की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। घटना के समय मधु कमरे में अकेली थी और दरवाजा अंदर से बंद था।
पति ओमप्रकाश ने आवाज लगाई, जवाब न मिलने पर दरवाजा खोला तो मधु फंदे पर लटकी मिली। उसकी शादी करीब डेढ़ साल पहले हुई थी।
सूचना पर महुआखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और अकराबाद क्षेत्र में रहने वाले मायके पक्ष को जानकारी दी। परिजन पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे लेकिन पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। सीओ धनंजय कुमार के अनुसार, घटना के पीछे घरेलू कलह सामने आई है। मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।