फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Trains robbery gang arrested

ट्रेनों में डकैती डालने वाला गिरोह दबोचा 

Wed, 07 Dec 2016 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 07 Dec 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
Trains robbery gang arrested
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

जीआरपी ने बुधवार को सिलसिलेवार हर दूसरे दिन ट्रेन डकैती की तीन वारदातों को अंजाम देने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। अमृतसर से दरभंगा जाने वाले जननायक एक्सप्रेस में हुई इन वारदातों को अंजाम देने वाले चार शातिर बदमाशों को जीआरपी ने दबोच कर लूटा गया माल, चाकू व तमंचा बरामद किया है। हालांकि एक बदमाश जीआरपी टीम को चकमा देकर भागने में सफल रहा।  

विज्ञापन


अमृतसर से बिहार के दरभंगा जाने वाले जननायक एक्सप्रेस में गिरोहबंद बदमाशों ने दो दिसंबर को महमूदाबाद के पास डकैती की वारदात अंजाम दी थी। इसके बाद डकैतों ने फिर चार दिसंबर को वारदात अंजाम दी। दोनों मामलों में केस दर्ज कर जीआरपी तलाश में जुटी थी। इस बीच फिर से डकैतों ने छह दिसंबर को इसी ट्रेन की एक बोगी में पांच लोगों से असलहे के बल पर लूटपाट की।
विज्ञापन


सीओ जीआरपी भारत सिंह ने बताया कि छह दिसंबर को हुई डकैती की खबर पाते ही जीआरपी टीम ने एक पीड़ित को साथ लेकर सिटी रेलवे स्टेशन पर दबिश देकर चार डकैतों को दबोच लिया। पीड़ित ने उनकी पहचान की। उन्होंने बताया कि जीआरपी टीम ने रामकोट इलाके के बीहट गौड़ निवासी संजय कुमार मिश्रा को गिरफ्तार कर उसके पास से 21 हजार रुपये व असलहा बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथी देवरिया जिले के खुखुंदू थाना क्षेत्र के बीजापुर झंगटोर निवासी अंबिका गौड़ के पास से 19 हजार कैश व एक चाकू बरामद हुआ। महाराजगंज के निचलोल इलाके के गेड़वा निवासी कौसर खान से 18 हजार 800 कैश बरामद हुआ।

कुशीनगर जिले के तुर्कपट्टी इलाके के गड़हिया निवासी महिमा सिंह को गिरफ्तार कर उसके पास से 16 हजार कैश बरामद किया। सीओ ने बताया कि इस दौरान देवरिया निवासी लालबाबू भागने में सफल रहा। सीओ ने बताया कि यह गिरोह, उत्तर प्रदेश के अलावा बिहार में भी ट्रेन डकैती की वारदातों को अंजाम देता था। गिरोह का सरगना अंबिका है। संजय कुमार मिश्रा संरक्षण देता था।  
 
पुलिस की वर्दी में यात्रियों पर रौब गांठता था अंबिका
सीओ जीआरपी भारत सिंह ने बताया कि ट्रेन डकैती की घटनाओं के आरोप में दबोचा गया अंबिका गैंग का सरगना है। वह पहले ट्रेनों में वेडर था, लेकिन बाद में अपराध की दुनिया में आ गया। पुलिस की वर्दी पहन कर ट्रेन में यात्रियों पर रौब गालिब करता था।

वारदात अंजाम देने के दौरान पहले खुद को पुलिस से जुड़ा हुआ दर्शाता था। इसके अलावा इसका साथी संजय पहले ट्रेनों में पॉकेटमारी करता था, लेकिन जब से अंबिका से साथ हुआ, तब से वह ट्रेन डकैत बन गया। गैंग में शामिल महिमा सिंह रेलवे स्टेशन के पास ककड़ी, खीरा, मूंगफली आदि बेचता था, लेकिन अब वह गैंग में शामिल होकर डकैती डालने लगा। 


लूटने के बाद वापस कर देते थे पांच सौ रुपये
सीओ जीआरपी ने बताया कि यात्रियों से लूटपाट करने वाले यह बदमाश अलग ढंग से काम करते थे। यह अक्सर पंजाब से कमाई कर लौटने वाले बिहार के लोगों के साथ घटना अंजाम देते थे। यात्रियों के साथ लूटपाट करने के बाद सारा कैश लूटने के बाद उसे खर्च करने के लिए 500 रुपये वापस कर देते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed