{"_id":"320f724e74f9d0385c7bb00cfa7b0cf4","slug":"traders-stolen-from-home-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों के घर से पांच लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापारियों के घर से पांच लाख की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Sun, 09 Aug 2015 09:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालगांव थाना क्षेत्र में चोरों ने शनिवार रात दो कपड़ा व्यापारियों के घर से करीब पांच लाख रुपये कीमत का माल पार कर दिया।
विज्ञापन
तालगांव के लोहानी अंगरासी निवासी इलियास व उनका भाई अशफाक कपड़े का व्यापार करते हैं। शनिवार रात दोनों भाइयों का परिवार छत पर सो रहा था। देर रात चोरों ने अशफाक के घर के पीछे की दीवार में सेंध लगा दी।
अंदर पहुंचने पर चोरों ने वहां रखी 75 हजार की नकदी समेत 1 क्विंटल मेंथा आयल, घर में रखे रेडीमेड़ कपड़े, सोने-चांदी के जेवर, बर्तन पार कर दिए। इसी रात चोरों ने इलियास के घर भी दीवार में सेंध लगा दी।
विज्ञापन
चोर यहां से 20 हजार की नकदी, सोने चांदी के जेवर, कपड़े व बर्तन आदि सामान समेट ले गए। सुबह जब परिवारों की नींद खुली, तब उन्हें घटना की जानकारी हो सकी। अशफाक ने बताया कि चोर उसके घर से करीब तीन लाख रुपये कीमत का माल ले गए हैं।
विज्ञापन
जबकि इलियास का कहना है कि चोर उसके घर से दो लाख रुपये कीमत का माल उठा ले गए हैं। दोनों पीड़ितों ने खैराबाद थाने में तहरीर दी है।