फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Tractor-trolley turnaround, two died

ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दो की जान गई

Wed, 23 Sep 2015 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Wed, 23 Sep 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन

महमूदाबाद में ईंट लादकर लैलखुर्द जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली माइनर की पुलिया पार करते समय बुधवार सुबह अचानक पलट गई। हादसे में चालक व मजदूर की मौत हो गई। जबकि एक मजदूर ने ट्रैक्टर से कूद कर किसी तरह अपनी जान बचाई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र में पैतेपुर से केदारपुर मार्ग स्थित ईंट-भट्ठे से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ईंटें लादकर लैलखुर्द जा रही थी। लैलकलां-जाफरपुर मार्ग के मध्य की माइनर पुलिया पार करते ही ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन


वाहन करीब चार फिट गहरे खेत में जाकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक छैलबिहारी (35) निवासी मुर्तजानगर व मजदूर हैदर निवासी अचाकापुर की ट्रैक्टर नीचे दबकर मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे के समय ट्रॉली पर बैठे एक मजदूर ने कूदकर किसी तरह जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना की सूचना मिलते ही एसएसआई राजेंद्र शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर के नीचे दबे शवों को बाहर निकलवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed