फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   tractor-trolley quached brothers, one dies

बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली ने भाइयों को रौंदा, एक की जान गई

Wed, 15 May 2019 11:37 PM IST
आलोक alok न्यूज डेस्क, सीतापुर
न्यूज डेस्क, सीतापुर Published by: आलोक alok Updated Wed, 15 May 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में लहरपुर हरगांव मार्ग पर पैदल जा रहे दो सगे भाइयों को तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंद दिया। इस हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आननफानन लोगों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां पर इलाज के दौरान एक भाई ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


जबकि दूसरा भाई अस्पताल में जिन्दगी की जंग लड़ रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। वाहन को भी कब्जे ले लिया है।
विज्ञापन


हरगांव थाना इलाके के मोहल्ला तीर्थ बाजार निवासी सुबराती के दो बेटे शिवा व करन है। बुधवार को शिवा (18 ) व करन (25) एक मांगलिक समारोह में शामिल होने के लिए पैदल ही हरगांव तीर्थ पर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरगांव-लहरपुर मार्ग पर हरगांव तीर्थ से कुछ दूर पहले ही लहरपुर की तरफ से ईटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने दोनों सगे भाइयों को कुचल दिया। हादसे को देख स्थानीय लोग मौके पर दौड़े और घटना की सूचना परिवारीजनों व पुलिस को दी।

सूचना पाकर पहुंचे परिवारीजनों व पुलिस ने गंभीर रूप से दोनों घायलों को सीएचसी हरगांव में भर्ती कराया, जहां पर इलाज के दौरान करन ने दम तोड़ दिया। जबकि घायल शिवा का अस्पताल में इलाज चल रहा है।


सूचना पाकर पहुंची थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। अपने कब्जे में लेकर थाने के सुपुर्द किया। मृतक के पिता सुबराती की तहरीर पर पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed