फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   took away briefcase full of gold spike

सोने की कील से भरी अटैची ले उड़ी

Wed, 06 Jan 2016 11:28 PM IST
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 06 Jan 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
तहसील मार्ग पर स्थित एक सराफा दुकान से उचक्कों ने लखनऊ के व्यापारी की सोने की कील से भरी अटैची पार कर दी। दो बच्चों संग खरीदारी करने पहुंची एक किशोरी ने वारदात अंजाम दी है।
विज्ञापन


अटैची में करीब दो लाख का माल था। व्यापारी की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिधौली में तहसील रोड पर राजकुमार उर्फ तुन्ना का मकान है।
विज्ञापन


मकान के एक हिस्से में ही राजकुमार वैभव जैन के नाम से उसकी आभूषण की दुकान है। यहां लखनऊ का सराफा व्यापारी संजय गुप्ता माल सप्लाई करने आता है।

इसी सिलसिले में बुधवार को संजय अटैची में सोने की कील भरकर सप्लाई करने आया था। अटैची उसके पैरों के पास ही रखी थी।

इस बीच वहां एक किशोरी दो बच्चों के साथ सोने की कील लेने पहुंची थी। उसने सोने की कील ली और चली गई। कुछ देर बाद जब संजय का ध्यान अटैची की ओर गया तो सोने की कील से भरी अटैची वहां से नदारद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


संजय व दुकानदार यह देख सन्न रह गए। आसपास के लोगों ने बताया कि दुकान से जो किशोरी निकली थी, उसी के हाथ में अटैची थी। माना जा रहा है कि खरीदारी करने पहुंची किशोरी अटैची लेकर भाग गई।


घटना के बाद पीड़ित ने कोतवाली पहुंच कर तहरीर दी है। बताते हैं कि अटैची में करीब दो लाख रुपये का माल था। हालांकि पीड़ित ने माल की कीमत नहीं बताई है। इंस्पेक्टर रघुवीर सिंह का कहना है, केस दर्ज कर लिया गया है। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed