फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Injured person dies during treatment.

Gurugram News: घायल की उपचार के दौरान मौत

Mon, 12 Oct 2026 04:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 04:39 PM IST
विज्ञापन
Injured person dies during treatment.
एसपीआर रोड ​स्थित सेक्टर-71 में इसी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी थी। फोटो- परिजन
गुरुग्राम। बादशाहपुर थाना क्षेत्र के एसपीआर रोड स्थित सेक्टर-71 में अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल बाइक सवार युवक सुरजीत (29) की उपचार के दौरान मौत हो गई। सुरजीत दोस्त रीतिक के साथ गुरुग्राम में मेला देखकर घर लौट रहा था। वह पूर्वी चम्पारण, बिहार का निवासी था और वर्तमान में धारूहेड़ा में रहता था। 9 अक्तूबर को एम3एम बिल्डिंग के पास यह हादसा हुआ। गंभीर रूप से घायल सुरजीत को पहले सेक्टर-10 के नागरिक अस्पताल और फिर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया। 10 अक्तूबर को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी जूली की शिकायत पर 11 अक्तूबर को बादशाहपुर थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि दिल्ली के सफदरजंग अस्ताल में मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि बाइक को टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान की जा सके। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed