फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   young woman murdered in Indore for ending a friendship; two accused arrested.

इंदौर: दोस्ती तोड़ी तो चाकू से गोद डाला, खून से लथपथ वैष्णवी तड़पती रही; बहन को अस्पताल भी नहीं ले जाने दिया

Mon, 12 Oct 2026 04:15 PM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: इंदौर ब्यूरो Updated Mon, 12 Oct 2026 04:15 PM IST
सार

इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र में दोस्ती खत्म करने और बातचीत बंद करने से नाराज अभिषेक और निखिल पर वैष्णवी की चाकू मारकर हत्या करने का आरोप है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर वारदात की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
young woman murdered in Indore for ending a friendship; two accused arrested.
अभिषेक और निखिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र में दोस्ती खत्म करने और मोबाइल पर बातचीत बंद करने से नाराज दो युवकों द्वारा एक युवती की चाकू मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है।  आरोप है कि युवती को योजनाबद्ध तरीके से निखिल के प्राइम सिटी स्थित घर बुलाया गया, जहां बातचीत के दौरान विवाद बढ़ने पर अभिषेक और निखिल ने उस पर चाकू से कई वार किए। युवती की हालत बिगड़ने के बावजूद आरोपियों ने उसकी छोटी बहन को उसे अस्पताल ले जाने से रोक दिया। गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाई गई युवती की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने हत्या सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, मृतका वैष्णवी की अभिषेक नामक युवक से दोस्ती थी। कुछ समय बाद वैष्णवी ने अभिषेक से बातचीत करना बंद कर दिया था। इससे नाराज अभिषेक उसके घर पहुंचा और उसे डराने-धमकाने लगा। इस घटनाक्रम की जानकारी वैष्णवी की छोटी बहन को मिली तो उसने अभिषेक के दोस्त निखिल को पूरी बात बताई।

विज्ञापन


पढ़ें: बा बागेश्वर की रथ यात्रा में पहुंचे मुस्लिम युवक सलमान खान, बोले- महाराज की शक्ति को प्रणाम करते हैं

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद निखिल ने वैष्णवी और उसकी छोटी बहन को प्राइम सिटी स्थित अपने घर बुलाया। वहां चाय-नाश्ते के बाद बातचीत के लिए अभिषेक को भी बुला लिया गया। घर पर चारों के बीच बातचीत के दौरान फिर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि इसी दौरान अभिषेक और निखिल ने वैष्णवी पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में उसे कई घाव आए और काफी खून बहने लगा।

वैष्णवी की हालत बिगड़ने पर घर में रखी हल्दी से उसके घावों पर प्राथमिक उपचार करने का प्रयास किया गया, लेकिन उसकी स्थिति गंभीर होती चली गई। उसकी छोटी बहन उसे तत्काल अस्पताल ले जाना चाहती थी, मगर आरोप है कि दोनों युवकों ने उसे ऐसा नहीं करने दिया। बाद में गंभीर हालत में वैष्णवी को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने हत्या सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और वारदात से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed