{"_id":"5734c2a74f1c1b3a4391a462","slug":"three-people-died-in-car-truck-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक-कार की टक्कर में पूर्व प्रधान समेत तीन की जान गई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक-कार की टक्कर में पूर्व प्रधान समेत तीन की जान गई
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर के महोली क्षेत्र के नेरी में हुई मार्ग दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हो गई कार व जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोली कोतवाली इलाके में नेरी पावर हाउस के पास गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार पूर्व प्रधान समेत तीन लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं दो लोग जख्मी हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद ट्रक चालक मय वाहन के भाग निकला। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी जिले के मोहम्मदी इलाके के बेदा गांव निवासी पूर्व प्रधान फरीद खान उर्फ गुड्डू (45) पुत्र मकसूद अपने रिश्तेदार साबिर अली (30) व रामकोट के पुत्तूपुर निवासी इसरार (35) व उसकी पत्नी शबनम, इसरार के छह वर्षीय बेटे के साथ गुरुवार दोपहर करीब 11 बजे कार में सवार होकर जिला मुख्यालय से वापस जा रहा था।
विज्ञापन
महोली कोतवाली इलाके में नेरी स्थित पॉवर हाउस के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। आमने-सामने हुई टक्कर में कार के परखचे उड़ गए। हादसे में कार सवार फरीद खान व इसरार के छह वर्षीय बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इसरार व उसकी पत्नी शबनम तथा साबिर गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां इसरार ने भी दम तोड़ दिया। वहीं उसकी पत्नी समेत दो लोगों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर भाग निकला। खबर पाते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।