फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Three of the deaths in road accident

सड़क हादसे में तीन की माैत

Sat, 01 Aug 2015 11:07 PM IST
Updated Sat, 01 Aug 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

लहरपुर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार रात एक तेज रफ्तार बाइक के पुलिया से टकराने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों में दो लखीमपुर जिले के निवासी थे। दोनों युवक चचेरे भाई थे, जो अपने जीजा के घर आए हुए थे। ट्रिपलिंग कर रहे युवक हेलमेट भी नहीं लगाए थे।
लखीमपुर खीरी जिले के धौरहरा थाना क्षेत्र के ग्राम मनमतपुर निवासी दिनेश कुमार (25) चचेरे भाई अवधेश कुमार (32) के साथ अपने जीजा लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम महसी निवासी जमुना प्रसाद (38) के घर आया था।

विज्ञापन

यहां से शुक्रवार को तीनों लोग अपने रिश्तेदार तंबौर थाना क्षेत्र के ग्राम पर्वतपुर कोडना निवासी विशुन लाल के घर गए थे। देर रात तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर पर्वतपुर कोडना गांव से महसी के लिए चल दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लहरपुर-तंबौर मार्ग पर ग्राम मतुआ के निकट तेज रफ्तार बाइक एक पुलिया से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इससे पहले कि कोई मदद को पहुंचता, तीनों घायलों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सुबह जब मतुआ के लोगों की नींद खुली, तो उन्हें पुलिया के करीब तीनों युवक मृत अवस्था में पड़े दिखाई दिए। करीब ही क्षतिग्रस्त बाइक पड़ी थी।

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। लोगों का कहना है कि रात के वक्त यदि किसी की नजर इन लोगों पर पड़ जाती, तो शायद उनकी जान बचाई जा सकती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed