{"_id":"5755ba2a4f1c1b761f9c54d3","slug":"three-lakh-rupees-stolen","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृहस्वामी पर राड से हमला, तीन लाख लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गृहस्वामी पर राड से हमला, तीन लाख लूटे
Amar ujala Bureau
Updated Mon, 06 Jun 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : self
अलबदा गांव में रविवार रात एक घर में चोर घुस गए। आहट पाकर गृहस्वामी ने एक को पकड़ लिया। इस पर चोर के साथी ने गृहस्वामी पर लोहे की राड से हमला कर दिया। चोर घर से ढाई लाख की नकदी सहित तीन लाख का माल बटोर ले गए। पुलिस को घटना की सूचना दी गई है। वह घटना को संदिग्ध बता रही है।
विज्ञापन
अटरिया इलाके के अलबदा निवासी संतोष ने बताया कि रात को करीब दो बजे चोर छत के रास्ते उसके घर घुस गए। इस बीच उसकी नींद खुल गई। आहट पाकर उसने एक चोर को पकड़ लिया। इस पर दूसरे चोर ने उस पर लोहे की राड से हमला कर साथी को छुड़ा लिया।
विज्ञापन
चोरों ने उसके घर से ढाई लाख की नकदी, जेवर, कपड़े आदि करीब तीन लाख का माल भी पार कर दिया। हमले में उसे गंभीर चोटें आईं। उसने सीएचसी में उपचार कराया। घटना को लेकर उसने थाने में तहरीर दी है। एसओ रामबाबू यादव का कहना है कि चोरी की यह घटना संदिग्ध प्रतीत होती है।
विज्ञापन