{"_id":"5772b1e94f1c1ba32c79b293","slug":"three-injured-in-road-accident-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में तीन लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसों में तीन लोग घायल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। हादसे लहरपुर व सिधौली कोतवाली क्षेत्र में हुए। लहरपुर कोतवाली क्षेत्र में घायल हुए युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि सिधौली क्षेत्र में घायल हुए दो लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के लालापुरवा निवासी कल्लू का पुत्र संतोष पैदल जा रहा था। लालपुर के निकट किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे संतोष गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद वाहन चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
वहीं सोमवार देर रात टेड़ई कलां निवासी शमीम अपना ठेला लेकर गांव जा रहा था। सिधौली महमूदाबाद मार्ग पर जाफरीपुरवा के के निकट मोटर साइकिल ने टक्कर मार दी। इससे शमीम तो घायल हुआ ही, वहीं बाइक सवार अटरिया थाना क्षेत्र के छोटीपुरवा बांसखेरा निवासी अनूप भी घायल हो गया। पुलिस ने घायलों को कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।
विज्ञापन