{"_id":"58b84d374f1c1b7f598308c4","slug":"three-injured-in-blast","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधजले गोले को जलाने से तीन बच्चे झुलसे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अधजले गोले को जलाने से तीन बच्चे झुलसे
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Mar 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
ब्लास्ट
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इमलिया सुल्तानपुर थाना इलाके इलाके के शेरपुर में कुछ बच्चों ने अधजला गोला जला दिया। गोला तेज धमाके के साथ फट गया। इस हादसे में तीन बच्चे झुलस गए, जिन्हें जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
दो का जिला अस्पताल व एक का प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराया गया है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। बताते हैं कि गांव में आई बारात में हुई आतिशबाजी के बाद अधजले गोले को बच्चों ने कूड़े के ढेर से उठाकर जलाया था।
विज्ञापन
इमलिया सुल्तानपुर इलाके के शेरपुर गांव में प्रधानपति मायाराम के यहां शादी थी। शादी के दौरान गांव में आतिशबाजी छुड़ाई गई थी। आतिशबाजी में एक अधजला गोला रह गया। यह गोला कूड़े के ढेर पर पड़ा था।
विज्ञापन
गुरुवार को कूड़े के ढेर पर पड़ा यह अधजला गोला बच्चों के हाथ लग गया। खेल-खेल में बच्चे उसे जलाने में जुट गए। उसे जलाते ही गोला तेज धमाके के साथ दग गया। हादसे में गांव के अनिल (15) पुत्र कमलेश, साधना (10) पुत्री आदित्य व शालिनी बुरी तरह झुलस गईं।
शोर सुनकर मौके पर पहुंचे परिवारीजन आननफानन तीनों को जिला मुख्यालय ले गए। झुलसे बच्चों अनिल व साधना को जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। जबकि शालिनी का निजी चिकित्सक के यहां इलाज कराया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।