फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Three arrested including mother and son

मूर्ति बरामद, मां-बेटे समेत तीन गिरफ्त में

Fri, 12 May 2017 11:20 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Fri, 12 May 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
Three arrested including mother and son
CRIME

पैंतेपुर के जंगलीनाथ मंदिर से बुधवार रात चोरी हुई राधाजी की मूर्ति को शुक्रवार को पुलिस ने बरामद कर घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस ने मां-बेटे सहित तीन आरोपियों को दबोचा है। उनके कब्जे से मूर्ति के अलावा घटना में इस्तेमाल बाइक भी बरामद हुई है।

विज्ञापन


पुलिस का दावा है कि मूर्ति चोरी के बाद ये लोग उसे बेचने की फिराक में थे, तभी क्षेत्र के मोतीपुर चौराहे के पास से उन्हें पकड़ लिया गया। वारदात को अंजाम देने से पूर्व इन लोगों ने कई बार मंदिर की रेकी भी की थी। आरोपियों ने पूछताछ में कुबूला है कि वह मूर्ति को अष्टधातु की समझ रहे थे, जबकि वह पीतल की थी। इंस्पेक्टर का कहना है कि आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है। 
विज्ञापन


महमूदाबाद के जंगली नाथ मंदिर के पुजारी निर्मलदास को बुधवार रात एक महिला ने अपने दो साथियों की मदद से बेहोश कर राधाजी की मूर्ति चोरी कर सनसनी फैला दी थी। मूर्ति चोरी होने से लोगों में काफी रोष था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी मृगेंद्र सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जल्द खुलासे का निर्देश दिया था। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। कोतवाल धर्मेंद्र रघुवंशी ने बताया कि मूर्ति चोरों का पता लगाया जा रहा था।

इसी बीच शुक्रवार भोर मुखबिर से पता चला कि आरोपी मूर्ति को बेचने के लिए निकल रहे हैं। इस पर क्षेत्र के मोतीपुर चौराहे के पास पुलिस टीम लगा दी गई। पुलिस ने टीम ने चौराहे से एक महिला सहित तीन लोगों को दबोच लिया और उनके पास से चोरी गई मूर्ति व बाइक बरामद हुई है।

इंस्पेक्टर ने बताया कि पूछताछ में पकड़ी गई महिला की पहचान मिथिलेश पत्नी स्व. सुरेंद्र बहादुर के रूप में हुई है। जबकि महिला के साथ उसका बेटा वीरेंद्र कुमार तथा एक अन्य साथी कमलेश निवासी खटौरा रामनगर बाराबंकी भी था।


पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि वह मूर्ति को अष्टधातु की समझ कर चोरी कर ले गए थे। कई बार मंदिर आए और यहां रेकी की। जिसके बाद पुजारी को बेहोश कर दिया। बेहोश करने के बाद मंदिर से मूर्ति चोरी कर ले गए। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed