{"_id":"581cca254f1c1bac314389a2","slug":"theft-of-tyre","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 लाख के टायर चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
16 लाख के टायर चोरी
Amarujala Bureau
Updated Fri, 04 Nov 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
tyre
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महमूदाबाद चौराहे के निकट हाईवे किनारे एक टायर एजेंसी के शटर के ताले तोड़ चोरों ने गुरुवार रात ट्रक, डीसीएम व बाइक के करीब 16 लाख रुपये के टायर पार कर दिए। चोर गल्ले में रखे 20 हजार रुपये भी उठा ले गए।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह जब कर्मचारी शोरूम खोलने पहुंचे तो उन्हें जानकारी हुई। सूचना पर सीओ, कोतवाल व डॉग स्क्वायड ने मौके पर पहुंचकर जांच की। बिसवां निवासी प्रवीण जैन का सिधौली में महमूदाबाद चौराहे के निकट हाईवे किनारे टायर का शोरूम है।
विज्ञापन
गुरुवार रात चोरों ने इस शोरूम में गली की तरफ लगे शटर के ताले तोड़ दिए। जिसके बाद चोरों ने शॉप से 20 हजार रुपये, ट्रक, डीसीएम व बाइक के करीब 16 लाख रुपये के टायर पार कर दिए।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह जब टायर एजेंसी के कर्मी जितेंद्र व कुलदीप खोलने पहुंचे तो माल गायब देख हैरत में पड़ गए। सूचना पाकर सीओ सिधौली अजीत कुमार रजक, इंस्पेक्टर सुरेश चंद ओमहरे व डॉग स्क्वायड टीम ने मौके पर पहुंच जांच की।