{"_id":"5713c67c4f1c1b342f10fbd5","slug":"theft-of-1-75-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार कानपुर में, चोर ले उड़े 1.75 लाख का माल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परिवार कानपुर में, चोर ले उड़े 1.75 लाख का माल
Amarujala Bureau
Updated Sun, 17 Apr 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
औचक निरीक्षण का हवाला देकर फर्जी सीआईडी इंस्पेक्टर दुकानदारों से दो हजार रुपये तक ऐंठ रहा था।
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने एक घर से करीब पौने दो लाख का माल पार कर दिया। घटना के समय परिवार कानपुर गया था, घर पहुंचा तो उसे जानकारी हो सकी। पीड़ित ने इस संबंध में कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला सिविल लाइन निवासी आदेश कुमार सेठिया ऑयल मिल में कर्मचारी हैं। वह किसी काम से परिवार के साथ एक सप्ताह पहले घर में ताला लगाकर कानपुर गए थे। इसी बीच चोरों ने घर का ताला तोड़ दिया। चोर घर से करीब 20 हजार की नकदी, सोने चांदी के जेवर उठा ले गए। रविवार शाम जब परिवार घर पहुंचा तो ताले टूटे मिले।
विज्ञापन
गृहस्वामी ने बताया कि चोर करीब डेढ़ लाख रुपये के सोने चांदी के जेवर व अन्य कीमती सामान को उठा ले गए हैं। चोरों ने करीब पौने दो लाख रुपये कीमत का माल पार कर दिया। प्रभारी निरीक्षक विनय गौतम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन