फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Teenager injured after slipping in Julahakadi dies.

Chamba News: जुलाहकड़ी में पांव फिसलने से घायल किशोर की मौत

Sun, 11 Oct 2026 09:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 11 Oct 2026 09:50 PM IST
विज्ञापन
Teenager injured after slipping in Julahakadi dies.
दोस्त से मिलने गया था मुगला निवासी 16 वर्षीय आदित्य, तीन दिन तक चला उपचार
विज्ञापन

एम्स बिलासपुर ले जाते समय लुधियाना के पास तोड़ दिया दम
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। शहर के जुलाहकड़ी मोहल्ले में पांव फिसलने से घायल हुए 16 वर्षीय किशोर आदित्य की मौत हो गई। सात अक्तूबर को हुए हादसे के बाद परिजन उसे उपचार के लिए चंबा, टांडा और पठानकोट ले गए, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।
तीन दिन तक उपचार के बाद परिजन उसे एम्स बिलासपुर ले जा रहे थे। इसी दौरान लुधियाना के समीप उसने दम तोड़ दिया।
आदित्य पुत्र गोविंद नगर परिषद चंबा के हरदासपुरा वार्ड के मोहल्ला मुगला का निवासी था। जानकारी के अनुसार सात अक्तूबर की सुबह वह जुलाहकड़ी में अपने दोस्त से मिलने गया था। इसी दौरान अचानक उसका पांव फिसल गया और वह नीचे गिरकर बेहोश हो गया। मौके पर मौजूद लोग उसे चंबा मेडिकल कॉलेज ले गए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद परिजन उसे पठानकोट के निजी अस्पताल ले गए, जहां तीन दिन तक उपचार चला। हालत में सुधार न होने पर परिजनों ने उसे एम्स बिलासपुर ले जाने का निर्णय लिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए। परिजनों ने किसी तरह का शक या संदेह नहीं जताया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले में आगामी जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed