फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   theft in three places

तीन स्थानों पर चोरी

Mon, 13 Jul 2015 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Mon, 13 Jul 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
सिधौली कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अलादादपुर निवासी जितेंद्र कुमार व उसका परिवार सोमवार को घर में ताला लगाकर कहीं गया था। इसी बीच दोपहर के वक्त चोरों ने घर में घुसकर आलमारी का ताला तोड़ा।
विज्ञापन


चोर यहां से सोने, चांदी के जेवर व अन्य सामान समेत करीब एक लाख रुपये कीमत का माल ले उड़े। शाम को जब परिवार लौटकर घर आया, तब दरवाजा खुला और सामान बिखरा पाया।
विज्ञापन


घटना के संबंध में पीड़ित गृहस्वामी ने सिधौली कोतवाली में तहरीर दी है। तंबौर थाना क्षेत्र के ग्राम बेहटा निवासी शिवकरन के घर में रविवार की रात चोर दीवार फांदकर घुस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पर चोरों ने आलमारी व बक्से के ताले तोड़ डाले और वहां रखे 32 हजार रुपये, कपड़े, सोने व चांदी के जेवर, बर्तन, अनाज आदि सामान समेट कर मौके से फरार हो गए।

सोमवार की सुबह जब परिवार की नींद खुली, तब उन्होंने घर का सामान अस्त व्यस्त देखा। गृहस्वामी ने बताया कि चोरी गए जेवरों की कीमत करीब 70 हजार रुपये है।

उधर, सकरन थाना क्षेत्र के ग्राम इटौवा निवासी श्याम किशोर ने इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक की फ्रेंचायजी ले रखी है। उसने तंबौर थाना क्षेत्र के ग्राम चकपुरवा के निकट चौराहे पर एक कमरे में कार्यालय खोल रखा है।


रविवार की रात चोरों ने कमरे का ताला तोड़ दिया और वहां रखे कंप्यूटर, दो प्रिंटर, इनवर्टर, बैट्री, सोलर प्लेट, लाइट, पंखा आदि सहित करीब 70 हजार का सामान बटोर कर मौके से फरार हो गए।

सोमवार की सुबह जब श्याम किशोर कार्यालय खोलने पहुंचा, तब उसे घटना की जानकारी हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed