40 लाख की चोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब 4 घंटे बाद कोतवाली पुलिस के साथ सीओ मौके पर पहुंचे और जांच की। सूचना पर फॉरेंसिक, डॉग स्क्वायड टीम भी आ गई। मामले में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है।
महमूदाबाद के अजीमाबाद मजरा बाबूपुर निवासी रामसागर बुधवार कमरे के बाहर सो रहे थे। इसी बीच चोर छत पर चढ़कर आंगन में उतर गए। चोरों ने घर के दरवाजे अंदर से बंद अलमारी का ताला तोड़ दिया। साथ ही घर में रखे बक्सों को भी खंगाल डाला।
चोर अलमारी में रखे 50 हजार, चार सौ ग्राम सोने व पांच किलो चांदी के जेवरात समेत लगभग 40 लाख का माल उठा ले गए। रात ढाई बजे रामसागर की पत्नी आशा को चोरी होने की खबर लगी। शोर सुनकर परिवार के अन्य लोग भी उठ गए।
छानबीन की तो कपडे़ व जेवरों के खाली डिब्बे घर से कुछ दूर पड़े मिले। चोरी की सूचना के करीब चार घंटे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।