{"_id":"0b97356109733c73e32c4a699805db31","slug":"the-two-sides-clash-in-the-electoral-rivalry-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चुनावी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Fri, 06 Nov 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
रामकोट थाना क्षेत्र के खगेशियामऊ गांव में चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष ने पुलिस कर्मियों पर घर में घुसकर तोड़फोड़ का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
पुलिस कर्मियों के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी गई। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों में चुनावी रंजिश में मामूली विवाद हुआ था। दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
रामकोट इलाके के खगेशियामऊ गांव निवासी रामशंकर व बबलू के बीच चुनावी रंजिश को लेकर गुरुवार की शाम को विवाद हो गया था। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
पुलिस ने जांच पड़ताल की। शंकर का आरोप है कि कटीली पुलिस चौकी से गए पुलिसकर्मियों ने उसके घर में घुसकर तोड़फोड़ की। इसको लेकर उसने एसओ से शिकायत की। हालांकि उसने पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की लेकिन कोई तहरीर नहीं दी।
एसओ कुंवर बहादुर सिंह का कहना है कि चुनावी रंजिश में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। जिसको लेकर एक पक्ष कटीली चौकी पहुंचा था। मामले की जांच कराई गई।
जिसके बाद दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उनका कहना है कि घर में घुस कर तोड़फोड़ व पुलिस चौकी घेराव की बात गलत है।