फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The carcass withdrawn from grave

अधिकारियों ने कब्र खोदवा कर निकलवाया शव

Sat, 19 Dec 2015 11:02 PM IST
सीतापुर/अमरउजाला ब्यूरो
सीतापुर/अमरउजाला ब्यूरो Updated Sat, 19 Dec 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
पांच अगस्त को महमूदाबाद कोतवाली के खिटौरा गांव निवासी मो. यार का बीस वर्षीय बेटा अब्दुल रहमान उर्फ छोटू संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। सात अगस्त की सुबह छोटू का शव शारदा नहर के भगौली साइफन के करीब पाया गया था।
विज्ञापन


परिजनों ने छोटू अंतिम संस्कार बिना पोस्टमार्टम कराए कर दिया था। बाद में परिवारीजन को हत्या की आशंका हुई। जिसके चलते 20 अगस्त को मृतक के परिवारीजन ने शव को कब्र से निकलवा कर पोस्टमार्टम कराए जाने के लिए पुलिस अधीक्षक व जिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र दिया था।
विज्ञापन


मृतक के पिता मो. यार ने बताया कि शनिवार की दोपहर एसडीएम अजय कुमार सिंह, सीओ वीबी सिंह, कोतवाल डीके शाही, एसआई अमित प्रताप सिंह की मौजूदगी में छोटू के शव को कब्र खोदकर निकाला गया। कोतवाल डीके शाही ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम को जिला मुख्यालय भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed