फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Teacher died in accident

ट्रक ने शिक्षिका को रौंदा

Mon, 11 Jan 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Mon, 11 Jan 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
Teacher died in accident

एक निजी स्कूल में पढ़ाने के बाद स्कूटी से जा रही दो शिक्षिकाओं को

विज्ञापन
खैराबाद कस्बे में बीसीएम हॉस्पिटल रोड पर आरा मशीन के निकट एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर से एक शिक्षिका स्कूटी से छिटक कर दूर जा गिरी, जबकि स्कूटी चला रही शिक्षिका वाहन सहित ट्रक में फंस गई।

लोगों ने शोर मचाया लेकिन चालक ने वाहन को नहीं रोका। कुछ दूर तक शिक्षिका ट्रक में फंसी घिसटती रही। बाद में चालक व खलासी वाहन छोड़कर भाग निकले। हादसे में स्कूटी चला रही शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। शिक्षिका हेलमेट नहीं पहने थी।

शहर के बटसगंज निवासी ममता सिंह (25) पुत्री तेजपाल सिंह व होलीनगर निवासी हर्षिता (24) पुत्री सुनील अवस्थी खैराबाद कस्बे के एक प्राइवेट स्कूल में बच्चों को पढ़ाती थीं। बताते हैं कि दोनों शिक्षिकाएं सोमवार दोपहर बाद बच्चों को पढ़ाकर एक ही स्कूटी से घर जा रही थीं।
विज्ञापन


जब दोनों खैराबाद कस्बे के बाहर बीसीएम अस्पताल रोड पर आरामशीन के निकट पहुंची, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से बाइक पर पीछे बैठी शिक्षिका हर्षिता छिटक कर दूर जा गिरी, जबकि स्कूटी ड्राइव कर रही ममता सिंह मय वाहन के ट्रक के नीचे आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे कुछ दूर तक ट्रक उसे खींचता चला गया। स्कूटी व शिक्षिका के नीचे फंसी जानकर चालक व खलासी वाहन छोड़ भाग निकला। घटना देख राहगीर मौके पर पहुंचे। आननफानन में शिक्षिकाओं को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां ममता को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि हर्षिता का उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed