{"_id":"576195e64f1c1b4b5c11b98d","slug":"swindle-to-bank-customer","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम पिन पूछ कर डाली 30 हजार की शॉपिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम पिन पूछ कर डाली 30 हजार की शॉपिंग
Amarujala Bureau
Updated Wed, 15 Jun 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
crime
ठगों ने बैंककर्मी बनकर कमलापुर के एक व्यक्ति का एटीएम पिन पूछ लिया। इसके बाद 15 मिनट के भीतर करीब 30 हजार की ऑनलाइन शॉपिंग कर डाली। भुक्तभोगी ने बुधवार को एसबीआई की शाखा कमलापुर में पहुंचकर पूरा मामला बताया। बैंक कर्मियों ने साइबर सेल में केस दर्ज कराने की बात कही। इस पर पीड़ित ने लखनऊ के हजरतगंज में खुली साइबर सेल में शिकायती पत्र दिया है।
विज्ञापन
कमलापुर के संतरहा निवासी राम निवास के मोबाइल पर मंगलवार शाम छह बजे 840506.... नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने स्टेट बैंक के अधिकारी के रूप में परिचय देकर एटीएम बंद हो जाने की बात कही। पिनकोड पूछकर एटीएम दोबारा शुरू कराने को कहा। हालांकि राम निवास ने एटीएम काफी पहले से ही बंद होने की बात कही।
विज्ञापन
जिसके बाद जालसाज ने जमानत के तौर पर घर के किसी अन्य सदस्य के एटीएम का पूछ जमानत के तौर पर बताने को कहा। उसकी बातों में फंसकर रामनिवास ने अपने भाई उमेश के एटीएम का पिन बता दिया। जिसका खाता एसबीआई की कमलापुर शाखा में है।
विज्ञापन
पिन बताने के महज 15 मिनट बाद ही करीब 30 हजार रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग कर ली गई। उमेश के मोबाइल पर मैसेज आया तो मामले का खुलासा हुआ। बुधवार को पीड़ित कमलापुर स्थित बैंक पहुंचे और पूरी जानकारी दी। बैंक स्टॉफ ने उन्हें साइबर सेल में शिकायत करने की सलाह दी। जिस पर पीड़ित ने साइबर सेल हजरतगंज लखनऊ में शिकायती पत्र दिया है।