{"_id":"6ad5159ad3683d6998057e86","slug":"family-members-block-road-again-demanding-the-arrest-of-those-accused-of-murdering-a-married-woman-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-104689-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: विवाहिता के हत्यारोपियों को पकड़ने के लिए परिजनों ने फिर रोड किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: विवाहिता के हत्यारोपियों को पकड़ने के लिए परिजनों ने फिर रोड किया जाम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। दौला गांव में विवाहिता की हत्या मामले में दो दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। वहीं, परिजनों ने रविवार को महिला के शव को मोर्चरी से ले जाकर दौला गांव के श्मशान में दाह संस्कार कर दिया है। हालांकि शव लाने के बाद परिवार वालों व ग्रामीणों ने रोष प्रकट करते हुए रविवार को फिर से दौला रोड जाम कर दिया, जिससे वाहनों का आवागमन प्रभावित हो गया। सूचना मिलने पर सोहना के एसीपी मुकेश व सोहना सदर थाने की पुलिस माैके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों व ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।
बता दें कि 16 अक्तूबर को दौला गांव में 35 वर्षीय विवाहिता महिला नीतू की अज्ञात लाेगों ने हत्या कर दी थी। हत्या के आरोपियों को न पकड़े जाने पर परिजनों व ग्रामीणों ने 17 अक्तूबर को सोहना-गुरुग्राम रोड पर जाम लगा दिया था। गुरुग्राम के पुलिस आयुक्त के आश्वासन बाद परिवार वालों ने जाम को खोल दिया गया था। नीतू हत्या मामले में गुरुग्राम पुलिस की अपराध शाखाओं सहित करीब छह टीमें मामले की जांच में लगी हैं। सोहना एसीपी मुकेश ने बताया कि जांच में अपराध शाखा की चार टीमें जुटी हुई हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।