फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Family members block road again, demanding the arrest of those accused of murdering a married woman.

Gurugram News: विवाहिता के हत्यारोपियों को पकड़ने के लिए परिजनों ने फिर रोड किया जाम

Mon, 19 Oct 2026 12:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Family members block road again, demanding the arrest of those accused of murdering a married woman.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोहना। दौला गांव में विवाहिता की हत्या मामले में दो दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। वहीं, परिजनों ने रविवार को महिला के शव को मोर्चरी से ले जाकर दौला गांव के श्मशान में दाह संस्कार कर दिया है। हालांकि शव लाने के बाद परिवार वालों व ग्रामीणों ने रोष प्रकट करते हुए रविवार को फिर से दौला रोड जाम कर दिया, जिससे वाहनों का आवागमन प्रभावित हो गया। सूचना मिलने पर सोहना के एसीपी मुकेश व सोहना सदर थाने की पुलिस माैके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों व ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।

बता दें कि 16 अक्तूबर को दौला गांव में 35 वर्षीय विवाहिता महिला नीतू की अज्ञात लाेगों ने हत्या कर दी थी। हत्या के आरोपियों को न पकड़े जाने पर परिजनों व ग्रामीणों ने 17 अक्तूबर को सोहना-गुरुग्राम रोड पर जाम लगा दिया था। गुरुग्राम के पुलिस आयुक्त के आश्वासन बाद परिवार वालों ने जाम को खोल दिया गया था। नीतू हत्या मामले में गुरुग्राम पुलिस की अपराध शाखाओं सहित करीब छह टीमें मामले की जांच में लगी हैं। सोहना एसीपी मुकेश ने बताया कि जांच में अपराध शाखा की चार टीमें जुटी हुई हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed