फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Thai woman arrested with 14.84 grams of MDMA

Gurugram News: 14.84 ग्राम एमडीएमए के साथ थाईलैंड की महिला गिरफ्तार

Mon, 19 Oct 2026 12:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Thai woman arrested with 14.84 grams of MDMA
टूरिस्ट वीजा खत्म होने के बाद भी एक साल से अवैध रूप से रह रही थी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एचएसएनसीबी) की गुरुग्राम यूनिट ने रविवार को सुशांतलोक स्थित एक मकान से 14.84 ग्राम एमडीएमए के साथ थाईलैंड निवासी महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला ने एमडीएमए को एलईडी के पीछे रखे एक बैग में छिपाकर रखा था। टूरिस्ट वीजा खत्म होने के बाद भी आरोपी महिला करीब एक साल से अवैध रूप से भारत में रही है।

एचएसएनसीबी गुरुग्राम यूनिट को सूचना मिली कि सुशांत लोक के सी-ब्लॉक में रहने वाली एक विदेशी महिला एमडीएमए की अवैध बिक्री में संलिप्त है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मकान पर दबिश दी और थाईलैंड की महिला आरोपी वानविसा संसर्न को काबू किया। तलाशी के दौरान एलईडी के पीछे रखे बैग से पारदर्शी पॉलीथीन में 14.80 ग्राम एमडीएमए बरामद हुआ। जांच में पता चला कि महिला पर्यटक वीजा पर भारत आई थी और उसका वीजा की अवधि वर्ष 2025 में खत्म हो चुकी है। उसके खिलाफ सुशांतलोक थाने में रविवार को एनडीपीएस संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed