फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   swamp deer's body stolen

बारहसिंगा का शव चोरी

Sun, 17 Jan 2016 11:08 PM IST
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 17 Jan 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
वन विभाग द्वारा दफनाए गए बारहसिंगा का शव संदिग्ध हालात में जमीन से गायब हो गया है। दो दिन पहले शिकारियों के हाथों मारे गए बारहसिंगा के शव को वन कर्मियों ने बगैर पोस्टमार्टम के दफनाया था। ग्रामीणों का कहना है कि खाल के लिए शिकारियों ने ही जमीन खोदकर बारहसिंगा का शव गायब किया है।
विज्ञापन


रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र में ग्राम सिरकुंडा के पास गुरुवार रात शिकारियों ने गोली मारकर बारहसिंगा का शिकार किया था। इसके बाद शिकारी उसकी सींग काटकर भाग गए थे। वन विभाग के अफसरों ने बताया कि बारहसिंगा के शव को सिरकुंडा में ही पुलिया के करीब जमीन में दफना दिया गया था।
विज्ञापन


‘अमर उजाला’ ने शिकार के बावजूद बारहसिंगा को बगैर पोस्टमार्टम कराए दफनाने की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इस पर रविवार को वनकर्मी दोबारा उस स्थान पर पहुंचे, जहां को शव दफनाया था। मगर जहां पर बारहसिंगा को दफनाया गया था, वहां जमीन खुदी पड़ी मिली और शव गायब था।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र के लोगों का कहना है कि शिकारी हिरन व बारहसिंगा की खाल का भी कारोबार करते हैं। ऐसे में आशंका है कि शिकारियों ने ही खाल के लिए जमीन खोदकर शव गायब कर दिया हो। मामले में वन विभाग के अफसरों की लापरवाही से ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीण इस मामले में वन कर्मियों व शिकारियों की मिलीभगत होने का भी आरोप लगा रहे हैं।


महमूदाबाद के फारेस्ट रेंजर डीके सिंह का कहना है कि, जिस स्थान पर बारहसिंगा को दफनाया गया था, वहां वन विभाग की टीम गई थी। जमीन खुदी पड़ी मिली और शव गायब था। मामले में छानबीन करके आरोपियों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed