{"_id":"57a8c9f34f1c1b1562ee4855","slug":"student-got-kidnap-on-the-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर छात्रा को अगवा करने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे पर छात्रा को अगवा करने की कोशिश
Amar ujala Bureau
Updated Mon, 08 Aug 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर में हाईवे पर हुई वारदात अभी ठंडी भी नहीं पड़ी थी कि कमलापुर में कार सवार बदमाशों ने हाईवे पर सरेराह छात्रा को अगवा करने की कोशिश की। छात्रा के शोर मचाने पर लोग दौड़ पड़े। इस पर कार सवार बदमाश छात्रा को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।
घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। कमलापुर के एक सरकारी स्कूल में छात्रा कक्षा 12 में पढ़ती है। सोमवार सुबह करीब आठ बजे वह पैदल घर से स्कूल जा रही थी। जैसे ही वह नेशनल हाईवे पर श्याम क्लीनिक व चंदेहरा मार्ग के बीच पहुंची, वैसे ही कार पर सवार पांच लोग वहां आ धमके।
कार सवार युवकों ने हाईवे पर ही छात्रा को दबोच लिया। उसे खींच कर कार की ओर ले जाने लगे। इस पर छात्रा ने शोर मचा दिया। आवाज सुनकर आसपास के लोग युवकों की ओर दौड़ पड़े। लोगों को आता देख युवकों ने छात्रा को छोड़ दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए कार से भाग निकले।
विज्ञापन
लोग मौके पर पहुंचे और छात्रा को संभाला। उसके परिवारीजन व पुलिस को सूचना दी गई। कुछ लोगों ने पुलिस के 100 नंबर पर भी डायल कर दिया। थोड़ी देर में ही पुलिस भी पहुंच गई।
पीड़िता ने गांव के ही दुर्गेश, पारुल, अमित व दो अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। एसओ रामऔतार ने बताया कि छात्रा की तहरीर के आधार पर तीन नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।