फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Student beaten by principal

क्लास में मोबाइल लाने पर प्रिंसिपल ने छात्र को धुना

Thu, 29 Sep 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 29 Sep 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
Student beaten by principal
student
क्लास में मोबाइल लाने से खफा अग्रवाल पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल ने 11वीं के छात्र की बुरी तरह पिटाई कर दी। वह अपने भाई का मोबाइल लेकर स्कूल चला गया था। छात्र के पिता ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। 
विज्ञापन


शहर के हुसैनगंज निवासी गौरीशंकर विश्वकर्मा ने बताया कि उसका पुत्र सत्यम शहर के विजय लक्ष्मीनगर स्थित अग्रवाल पब्लिक स्कूल में कक्षा-11 का छात्र है। गुरुवार को वह अपने भाई का मोबाइल स्कूल बैग में रखकर विद्यालय चला गया था। आरोप है कि स्कूल के प्रिंसिपल मुनीष जौहरी कक्षा में पहुंचे और बैग चेक कराने को कहा।
विज्ञापन


बैग में मोबाइल देख प्रिंसिपल ने छात्र की बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। आरोप है कि प्रिंसिपल ने छात्र को इतना पीटा, कि उसके हाथ-पैर में सूजन आ गई। चलना भी मुश्किल हो गया। किसी तरह पुलिस लाइन के पास अपनी दुकान पर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि छात्र का मोबाइल प्रिंसिपल के पास है। इस मामले को लेकर गौरीशंकर ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।


क्लास में एंड्रायड फोन चलाने पर पनिस किया: प्रिंसिपल
स्कूल के प्रिंसिपल मुनीष जौहरी का कहना है कि स्कूल में एंड्रायड फोन बैन है। इसकी जानकारी बच्चों के अभिभावकों को भी है। इसके बावजूद छात्र सत्यम मोबाइल क्लास में चला रहा था। क्लास में छात्राएं भी पढ़ती हैं। फोन चलाने की जानकारी होने पर फोन जमा कर सिम वापस दे दिया गया। इस पर छात्र उलझ गया और उसने अभद्रता की। वह धमकी देने लगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed