फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   smugglers chopped off Six trees of sandal

चंदन के छह पेड़ काट ले गए तस्कर

Mon, 16 Oct 2017 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 16 Oct 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में रविवार की रात चंदन तस्कर एक बाग से चंदन के छह पेड़ काट ले गए हैं। बाग स्वामी ने पुलिस को बताया कि काटे गए पेड़ों की कीमत करीब एक लाख रुपये के आसपास थी। बाग स्वामी ने इस संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच की बात कह रही है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के ग्राम रेवान कलां निवासी संतोष सिंह की आम की बाग गांव के बाहर स्थित है। रविवार की रात जब रेवान कलां गांव के लोग अपने घरों में सो रहे थे। उसी दौरान रात्रि के किसी पहर में अज्ञात चंदन तस्कर बाग में पहुंच गए। इससे पहले कि किसी को उनकी भनक लगती, तस्करों ने एक एक करके बाग में मौजूद छह चंदन के पेड़ काट डाले और लकड़ी लेकर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


इधर सोमवार की सुबह जब संतोष की नींद टूटी, तब वह टहलने के लिए बाग में पहुंच गया। बाग का नजारा देख, उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। क्योंकि बाग में लगे चंदन पेड़ गायब थे, सिर्फ उनका ठूंठ ही नजर आ रहा था। बाग में किसी चौपहिया वाहन के निशान मिले हैं। इससे संदेह जताया जा रहा है, कि चंदन तस्कर चौपहिया वाहन से बाग में पहुंचे, जो पेड़ काटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाग पीड़ित ने इस संबंध में अज्ञात तस्करों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। जिसमें पीड़ित ने बताया कि तस्कर करीब एक लाख रुपये कीमत के चंदन के पेड़ काट ले गए हैं। थानाध्यक्ष ओपी राय ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed