फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Shot during rehearsals, student injured

रिहर्सल के दौरान स्कूल में चली गोली, छात्र जख्मी

Sun, 07 Aug 2016 11:32 PM IST
Amar ujala Bureau
Amar ujala Bureau Updated Sun, 07 Aug 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
Shot during rehearsals, student injured
gun
कस्बे के कच्चा कटरा स्थित एम फैज पब्लिक स्कूल में रविवार को 15 अगस्त के कार्यक्रम की रिहर्सल के दौरान स्कूल प्रबंधक के असलहे से गोली चलने से एक मासूम छात्र जख्मी हो गया। उसे बिसवां सीएचसी से लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है। हादसा उस वक्त हुआ जब स्कूल की शिक्षिका प्रबंधक का असलहा में लेकर उसे देख रही थी।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि तहरीर नहीं आई है। बिसवां निवासी फुरकान अली का कस्बे के कच्चा कटरा में एम फैज पब्लिक स्कूल है। रविवार को यहां स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों का रिहर्सल चल रहा था। इसी दौरान अचानक गोली चलने से स्कूल में कक्षा एक का छात्र शेखसरांय निवासी कलीम (8) पुत्र कफील जख्मी हो गया।
विज्ञापन


गोली कलीम के पेट को छूते हुए निकल गई। आननफानन उसे सीएचसी बिसवां ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। बताते हैं कि स्कूल में कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान स्कूल प्रबंधक का असलहा वहां की शिक्षिका हाथ में लेकर देख रही थी। इसी दौरान असलहे से गोली चल गई, जिससे बालक जख्मी हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ लोगों का कहना है कि असलहा गिरने से उससे फायर हुआ है। खबर पाते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस का कहना है कि मामले की तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक सौमित्र यादव का कहना है कि बालक को स्कूल प्रबंधक व परिवारीजन लखनऊ इलाज के लिए ले गए हैं।


एसपी ने बताया कि अभी यह पता चल रहा है कि प्रबंधक के असलहे से गोली चली है। असलहा लाइसेंसी था या अवैध, इसकी जांच कराई जा रही है। तहरीर आने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। एसपी का कहना है कि गोली बालक के कमर से छूती हुई निकल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed