{"_id":"57bddf6e4f1c1b7c11d4f17f","slug":"shopkeeper-shot","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट के विरोध पर दुकानदार को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट के विरोध पर दुकानदार को गोली मारी
Amarujala Bureau
Updated Wed, 24 Aug 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
gun
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र में बुधवार शाम लूट का विरोध करने पर सशस्त्र बदमाशों ने एक दुकानदार को गोली मार दी। उसे महमूदाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां पर उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के वक्त वह दुकान बंद कर घर जा रहा था।
विज्ञापन
सदरपुर के ग्राम बेड़ौरा निवासी अखिलेश कुमार (31) की महमूदाबाद कस्बे में परचून की दुकान है। बुधवार की शाम वह दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहा था। महमूदाबाद-सरैंया मार्ग पर लखनपुर के निकट घात लगाकर खड़े करीब छह सशस्त्र बदमाशों ने मोटर साइकिल रोक ली और असलहे के बल पर लूट करने लगे।
विज्ञापन
अखिलेश भी बदमाशों से भिड़ गया और शोर मचाने लगा। यह देख राहगीर मदद के लिए दौड़ पड़े। भीड़ को अपनी तरफ बढ़ते देख बदमाशों ने अखिलेश के पेट में गोली मार दी और भाग गए। उधर, गोली लगने से अखिलेश गंभीर रूप से घायल हो चुका था। राहगीरों ने आननफानन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद्र यादव ने बताया कि इस संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन