{"_id":"576434784f1c1b515911b7bd","slug":"seven-injured-in-fight","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्जे को लेकर चले बल्लम, सात जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कब्जे को लेकर चले बल्लम, सात जख्मी
Amarujala Bureau
Updated Fri, 17 Jun 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
लड़ाई
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सदरपुर थाना क्षेत्र में भूमि पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों में बल्लम चलने से सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
सदरपुर के ग्राम खम्हरिया नानकारी निवासी सरवन कुमार (25) का गांव के ही वेद से जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद हो गया। तकरार बढ़ने पर दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडा व बल्लम लेकर आ गए और एक दूसरे पर जमकर प्रहार किए। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने हस्तक्षेप कर विवाद शांत कराया।
विज्ञापन
तब तक एक पक्ष से सरवन, दिनेश, कौशल व राधेश्याम की पत्नी विनोदनी देवी तथा दूसरे पक्ष से वेद व दो अन्य लोग घायल हो चुके थे। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ सदरपुर थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन