{"_id":"d519a594238f07b14b2220fb0ec2b10d","slug":"rs-two-lakh-robbed-from-businessman-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी से दो लाख रुपये लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापारी से दो लाख रुपये लूटे
सीतापुर/अमर उजाला
Updated Mon, 31 Aug 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीड़ित की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने छानबीन की लेकिन लुटेरों का सुराग नहीं लग पाय। लूट की यह सनसनीखेज वारदात मानपुर इलाके में गुलजारपुरवा निवासी एराज खां के साथ हुई। वह किराना का व्यापार करता है।
सोमवार को एराज घर से पौने दो लाख रुपये लेकर बाइक से जिला मुख्यालय दुकान का सामान खरीदने निकला था। रास्ते में खैराबाद इलाके में नेशनल हाईवे पर जमैयतपुर गांव के पास बाइक पर सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर एराज को रोक लिया।
बाइक रुकते ही बदमाशों ने एराज पर तमंचा तान कर गोली मारने की धमकी दी और नोटों से भरा उसका बैग छीन लिया। रुपये लूटकर बदमाश बाइक से भाग निकले। पीड़ित ने तत्काल परिवारीजन को सूचना दी और थाने पहुंचकर पुलिस को बताया।
विज्ञापन
जानकारी पर एएसपी उत्तरी हरदयाल सिंह व सीओ सिटी भी स्थानीय पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की। लेकिन लुटेरों का सुराग नहीं लग पाया। एसओ केके मिश्रा के मुताबिक घटना की जांच की जा रही है।