{"_id":"57cf01434f1c1b25563182c6","slug":"rickshaw-puller-attempted-to-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा संग रिक्शे वाले ने किया रेप का प्रयास, दबोचा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा संग रिक्शे वाले ने किया रेप का प्रयास, दबोचा
Amarujala Bureau
Updated Tue, 06 Sep 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोज स्कूल ले जाने वाले रिक्शा चालक ने मंगलवार को मासूम छात्रा संग रेप का प्रयास किया। घर छोड़ने के बहाने वह उसे सुनसान स्थान पर लेकर चला गया। यहां छात्रा ने शोर मचाया तो आसपास के लोग दौड़ पड़े। इस पर आरोपी रिक्शा चालक अन्नू अवस्थी मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
पीड़िता ने घर पहुंच आप बताई तो परिवारीजन उसे लेकर कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने संगीन धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
महोली की एक सात साल की छात्रा कस्बे के ही एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ती है। महमूदाबाद निवासी रिक्शा चालक अन्नू अवस्थी उसे रोजाना स्कूल छोड़ने व लेने जाता था। डरी सहमी सी मासूम ने बताया कि मंगलवार को वह रिक्शा इधर-उधर टहलाता रहा। इसके बाद एक सुनसान स्थान पर पहुंच पकड़ लिया और जबरदस्ती करने लगा।
विज्ञापन
इसी बीच शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए तो आरोपी भाग निकला। घटना के बाद लोग छात्रा को उसके घर ले गए। जानकारी होने पर परिवारीजन सीधे कोतवाली पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी का कहना है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।