फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   people jamed sidhuli-mishrakh marg

शव रख जाम किया सिधौली-मिश्रिख मार्ग

Sat, 27 May 2017 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 27 May 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
people jamed sidhuli-mishrakh marg
संदिग्ध हालात में शुक्रवार को देवरीखुर्द मार्ग पर मिले युवक के शव मामले में नाराज परिवारीजनों ने शनिवार को सिधौली-मिश्रिख मार्ग शव रखकर जाम लगा दिया। परिवारीजन युवक के साढ़ू के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करने की मांग पर अड़े थे।
विज्ञापन


उधर, खबर पाकर संदना के अलावा मिश्रिख, सिधौली व मछरेहटा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि पत्नी की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। संदना के नरहरपुर गांव निवासी राजेश (35) पुत्र राजाराम एक सप्ताह पूर्व अपनी ससुराल संदना इलाके के रेवरी खुर्द गया था।
विज्ञापन


राजेश की साली गायब हो गई थी। जिसके चलते वह उसे खोजने गया था। गुरुवार को जब उसकी साली मिल गई तो वह अपने साढ़ू राजेंद्र को छोड़ने के लिए उसके गांव हड़ौरा गांव गया था। साढ़ू को छोड़कर वह घर जाने के लिए निकला था, लेकिन  घर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद उसकी लाश संदिग्ध हालात में धरौली बाजार से देवरी जाने वाले कच्चे मार्ग के किनारे पड़ी मिली थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। शनिवार सुबह मृतक के परिवारीजनों ने  ग्रामीणों के साथ मिलकर सिधौली-मिश्रिख मार्ग पर गोपालपुर ईंट भट्ठे के पास शव रखकर जाम लगा दिया।

परिवारीजन मृतक के साढ़ू पर हत्या का आरोप लगा रहे थे। करीब दो घंटे तक मिश्रिख सिधौली मार्ग पर आवागमन बाधित रहा। दोनों ओर से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। खबर पाकर सीओ सिधौली मय फोर्स के पहुंचे। साथ ही मिश्रिख, मछरेहटा पुलिस भी बुलाई गई।


पुलिस ने मृतक के परिवारीजन से वार्ता की और आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद लोगों ने बाधित आवागमन बहाल होने दिया। पुलिस ने मृतक की पत्नी लज्जा देवी उर्फ राजेश्वरी की तहरीर पर उसके साढ़ू राजेंद्र के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। केस दर्ज होने के बाद परिवारीजन ने शव का अंतिम संस्कार किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed