{"_id":"58e9292d4f1c1bbf7a5b4bcc","slug":"one-kidded-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस व ट्रक की भिड़ंत, एक यात्री की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस व ट्रक की भिड़ंत, एक यात्री की मौत
amar ujala
Updated Sat, 08 Apr 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय राजमार्ग पर साइड लेते वक्त शुक्रवार देर रात ट्रक व रोडवेज बस की भिड़ंत हो गई। इससे बस की पिछली सीट पर बैठे एक यात्री की मौत हो गई। यात्री दिल्ली से लखनऊ जा रहा था। कई अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आईं हैं, जो अन्य वाहनों से अपने घर चले गए।
विज्ञापन
रायबरेली जिले के ग्राम चंदन का पुरवा निवासी हरीराम (40) शुक्रवार रात चारबाग डिपो की एक बस में सवार होकर दिल्ली से लखनऊ जा रहा था। जिस वक्त बस महोली कोतवाली क्षेत्र में हेमपुर रेलवे क्रॉसिंग के निकट एक ट्रक से साइड ले रही थी। उसी दौरान ट्रक व बस का पिछला हिस्सा एक दूसरे से टकरा गया।
विज्ञापन
जिसकी वजह से पिछली सीट पर बैठा हरीराम हादसे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। बस सवार एक अन्य यात्री घायल को एंबुलेंस से लेकर जिला अस्पताल भागा। रास्ते में हरीराम ने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में कई अन्य यात्री मामूली रूप से जख्मी हुए हैं, जो दूसरे वाहनों से आगे के सफर पर निकल गए।
विज्ञापन