{"_id":"57dc2f554f1c1b4509d47d99","slug":"one-died-in-truck-pickup-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक में घुसी पिकअप, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक में घुसी पिकअप, एक की मौत
Amarujala Bureau
Updated Fri, 16 Sep 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : amar ujala
महमूदाबाद चौराहे के पास गुरुवार रात एक तेज रफ्तार पिकअप सामने जा रहे ट्रक से जा टकराई। हादसे में पिकअप पर सवार लखीमपुर खीरी जिले के एक युवक की मौत हो गई। जबकि चालक समेत उसके दो अन्य साथी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को सीएचसी सिधौली से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला। उधर, खबर पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन
सिधौली कस्बे में गुरुवार रात सीतापुर से लखनऊ की ओर जा रही पिकअप सामने जा रहे एक ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में पिकअप पर सवार लखीमपुर खीरी जिले के ईसानगर निवासी तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आसपास के लोग जब तक इन्हें अस्पताल ले जाते, एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
उसकी पहचान लखीमपुर खीरी जिले के ईसानगर निवासी आशाराम (28) पुत्र परागी के रूप में की हुई है, जबकि घायलों में यहीं के निवासी वाहन चालक हरिकिशन (38) व सोनेलाल (35) पुत्र रामलाल को सीएचसी सिधौली से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना परिवारीजन को भी दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन