{"_id":"6b05a14e7cf583136902869b","slug":"dsfgd-grnoida-news-c-1-noi1095-4966372-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सड़क हादसों में महिला की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सड़क हादसों में महिला की मौत, पांच घायल
विज्ञापन
- सेक्टर-168 में स्कूटी सवार महिला की मौत, दूसरे हादसे में बाइक सवार गंभीर घायल
- सब रजिस्ट्रार कार्यालय के बाहर ऑटो की टक्कर से चार लोग चोटिल, प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सोमवार को शहर में हुए कई सड़क हादसों में एक महिला की मौत हो गई। इन दुर्घटनाओं में पांच अन्य लोग घायल भी हुए हैं। पुलिस ने सभी मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक्सप्रेसवे थाना क्षेत्र में सेक्टर-168 फुट ओवरब्रिज के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार खुशी भारद्वाज (24) की मौत हो गई। वह ग्रेटर नोएडा के ओमिक्रॉन से सेक्टर-125 काम पर जा रही थीं। उन्हें सेक्टर-128 स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी जान चली गई। पति अवनीश गोस्वामी की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज हुई है। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर एक कार की टक्कर से बाइक सवार सचिन (32) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में टाटा टियागो ईवी कार शामिल थी, जिसके 6500 रुपये के तीन चालान लंबित हैं।
ऑटो की टक्कर से चार घायल : सेक्टर-24 थाना क्षेत्र में सेक्टर-33 स्थित सब रजिस्ट्रार कार्यालय के बाहर एक तेज रफ्तार ऑटो ने चार लोगों को टक्कर मार दी, जिससे 18 नवंबर को खुशबू का पैर टूट गया। वह दिवेश गोपाल, मोनिसा, मोहुआ और रोहित के साथ विवाह पंजीयन कराने जा रही थीं। ऑटो चालक मौके से फरार हो गया, जिसके खिलाफ सोमवार को प्राथमिकी दर्ज की गई। इस ऑटो का बीमा दो महीने से अधिक समय से खत्म है और 27 हजार रुपये के 18 चालान लंबित हैं। एडीसीपी अभय कुमार मिश्र ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सभी मामलों की जांच की जा रही है।