{"_id":"57fa7b6b4f1c1b7d5228e133","slug":"one-died-in-accident-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल से टकराई बाइक, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साइकिल से टकराई बाइक, एक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
bike
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेउसा इलाके में कोठार भट्ठे व किवानी नदी के बीच एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों घायलों को बिसवां सीएचसी में भर्ती कराया गया है। खबर पाकर पुलिस भी पहुंच गई थी।
विज्ञापन
रेवनिया गांव निवासी कमलेश (35) पुत्र दाताराम रविवार शाम गेहूं पिसा कर साइकिल से घर जा रहा था। जब वह रेउसा इलाके में कोठार भट्ठे व किवानी नदी के बीच पहुंचा, तभी एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने सामने से साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। बाइक की टक्कर से कमलेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
विज्ञापन
जख्मी एक युवकों की पहचान रेउसा के भैसहा गांव निवासी प्रताप पुत्र श्रीगोपाल व रामपुर मथुरा इलाके के अकसोफिया गांव निवासी सुनील मिश्रा (20) पुत्र बैजनाथ के रूप में हुई है। दोनों को बिसवां सीएचसी में भर्ती कराया गया है। यहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई थी।
विज्ञापन