फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   One crused to death

बेकाबू कार ने चार को कुचला, एक की मौत

Sun, 09 Apr 2017 11:05 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Sun, 09 Apr 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
One crused to death
accidental car - फोटो : अमर उजाला

इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में सरना मोड़ के पास रविवार को एक बेकाबू कार ने दो साइकिल व एक बाइक पर सवार लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में एक साइकिल पर सवार मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी साइकिल पर सवार एक किशोर व बाइक पर सवार दो लोगों समेत तीन लोग जख्मी हो गए।

विज्ञापन


घायलों को सीएचसी इमलिया सुल्तानपुर में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग निकला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के सरना मोड़ के पास काजी कमलापुर की ओर से जा रही एक कार ने दो साइकिल व एक बाइक सवार को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में कार ने साइकिल व बाइक सवार लोगाें को कुचल दिया। कार की टक्कर से एक साइकिल पर सवार इमलिया सुल्तानपुर इलाके के एलगवां गांव निवासी रामू (26) पुत्र मोहनलाल की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि दूसरी साइकिल पर सवार सरना निवासी हिमांशु अवस्थी (12) पुत्र महेंद्र व बाइक पर सवार लखीमपुर खीरी के कस्ता निवासी नीरज व धीरज गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को पुलिस की मदद से फौरन सीएचसी इमलिया सुल्तानपुर ले जाया गया।

 

उधर, घटना के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग निकला। बताते हैं कि रामू शहर से मजदूरी कर शाम को अपने घर जा रहा था। इसी बीच हादसा हो गया। वहीं हादसे में जख्मी बालक कचनार की बाजार से गांव जा रहा था। जब वह अपने गांव जाने वाले मोड़ के पास पहुंचा, तभी यह हादसा हो गया। खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed