{"_id":"58bc448c4f1c1b185ae7e50e","slug":"one-arrested-in-viral-video-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने में एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने में एक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Mar 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक सोशल साइट पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने रविवार को शहर के एक युवक को दबोचा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में दो अन्य युवकों से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
कोतवाल परशुराम सिंह ने बताया कि एक सोशल साइट पर आपत्ति जनक वीडियो वायरल किए जाने की खबर मिली थी। पड़ताल में वीडियो वायरल करने वाले कुछ लोगों को पकड़ा गया। पूछताछ में एक आरोपी का नाम सामने आया।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर का कहना है कि शहर के रोटी गोदाम निवासी अरुण पाल पुत्र दरबारी लाल को दबोचा गया है। उसने बुलंदशहर, बाराबंकी और लखीमपुर खीरी में वायरल हुए आपत्ति जनकर वीडियो को एक सोशल साइट पर अपलोड किया था।
विज्ञापन
साथ ही उसने अपमानजनक टिप्पणी भी की लिखी थी। आरोपी के खिलाफ कई संगीन धाराओं में केस दर्ज किया गया है। दो अन्य आरोपियों से भी पूछताछ की जा रही है। एएसपी डॉ. ओपी सिंह का कहना है कि वीडियो पोस्ट करने वाले आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।