{"_id":"5872753f4f1c1b6529ba816c","slug":"no-cash-in-atm-after-two-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक रहे बंद, एटीएम से भी मिली मायूसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक रहे बंद, एटीएम से भी मिली मायूसी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
note
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंकों में साप्ताहिक छुट्टी के चलते रविवार को लोग कैश की किल्लत से परेशान रहे। एटीएम से भी उन्हें मायूसी हाथ लगी। हालत ये थी कि जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक गिने चुने ही एटीएम चल सके। जिसकी वजह से लोगों के सामने कैश का संकट छाया रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में दिक्कत ज्यादा रही।
शनिवार रात जिले में बारिश हुई थी, जिसकी वजह से रविवार का दिन काफी सर्द रहा। बावजूद इसके जरूरत मंद लोग सुबह से एटीएम की तरफ चल दिए। हालांकि एटीएम पर पहुंचते ही उनका सामना मायूसी से हुआ। जिला मुख्यालय पर लोग एक दूसरे को कॉल कर यह पता लगाते नजर आए कि किस क्षेत्र में कौन सा एटीएम चल रहा है।
संतोषी मां मंदिर मार्ग पर लगा एक एटीएम चलता दिखा। इसी तरह से पुराने सीतापुर कजियारे पर एक एटीएम चल रहा था। कुल मिलाकर दो एटीएम ही शहर में चलते नजर आए। लहरपुर में चार एटीएम में से महज दो ही चल सके। इनमें भी सर्वर की दिक्कत आ रही थी।
विज्ञापन
तंबौर में एक ही एटीएम चलता हुआ नजर आया। इस एटीएम से 4500 रुपये कैश निकल रहा था। जबकि अन्य तीन एटीएम शोपीस बने नजर आए। सरैंया प्रतिनिधि के अनुसार इस कस्बे में एक एटीएम लगा हुआ है। नोटबंदी के बाद से इस कस्बे में लगा एटीएम चला ही नहीं है।
रविवार को भी यह एटीएम शोपीस बना नजर आया। यहां पर लोगों को कैश नहीं मिल सका। महमूदाबाद, बिसवां, सिधौली, मिश्रिख, महोली आदि कस्बों में गिने चुने एटीएम ही चलते नजर आए। कहीं पर एक एटीएम चल रहा था, तो कहीं पर दो एटीएम चले। रविवार को जिले के 102 एटीएम में करीब 16 एटीएम ही चलते नजर आए।