फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   misconduct with innocent

बिस्किट दिलाने के बहाने मासूम से दुराचार

Fri, 19 Feb 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Fri, 19 Feb 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में एक युवक ने पांच साल की मासूम के साथ दुराचार किया। वह उसे बिस्किट दिलाने के बहाने खेत में उठा ले गया था।

विज्ञापन


बच्ची का शोर सुनकर लोग खेत की ओर दौड़े तो आरोपी भाग निकला। देर शाम वह नशे में फिर बालिका के गांव पहुंचा और धमकाने लगा। ग्रामीणों ने आरोपी ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

तंबौर इलाके के एक गांव की बालिका के परिवारीजनाें ने बताया कि बालिका को क्षेत्र के चहलुआ गांव निवासी छोटू यादव बिस्किट दिलाने के बहाने बुला ले गया और रेप किया। जब बालिका चीखने चिल्लाने लगी तो आसपास के खेतों में मौजूद लोग दौड़ पड़े।
विज्ञापन


इस पर आरोपी भाग निकला। जिसके बाद परिवारीजन बालिका को घर ले गए। बताते हैं कि शाम को आरोपी शराब के नशे में धुत होकर बालिका के घर पहुंचा। वहां पहुंच कर आरोपी उसके परिवारीजनों को शिकायत करने पर अंजाम भुगतने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे ग्रामीण नाराज हो गए और उसे पकड़ कर बंधक बना लिया। साथ ही पुलिस बुला ली। पुलिस ने बालिका का मेडिकल कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed