{"_id":"6ad6d6def4d5fe573dfcaa5c4535b3b1","slug":"minor-rape-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाचा ने मासूम से की दरिंदगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाचा ने मासूम से की दरिंदगी
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Tue, 28 Jul 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खैराबाद थाना क्षेत्र में एक चाचा ने रिश्तों को तार-तार करते हुए अपनी मासूम भतीजी से दरिंदगी की। बालिका की हालत बिगड़ने पर आरोपी मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
कुछ देर बाद परिवारीजनों को बच्ची बाग में पड़ी मिली। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। उसे जेल भेज दिया गया है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी बालिका (8) सोमवार को बाग की तरफ गई थी। पीछे से उसका चाचा प्रकाश भी पहुंच गया। प्रकाश ने मासूम को दबोच लिया और जान से मारने की धमकी देते हुए दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
कुछ देर बाद बालिका की हालत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गई। यह देख आरोपी मौके से निकल भागा। उधर, दोपहर बाद तक बालिका के घर वापस न आने पर परिवार के सदस्य चिंतित हो उठे और उसे तलाशने लगे।
विज्ञापन
इसी बीच बाग में मासूम बेहाल हालत में पड़ी मिली। उसकी आपबीती सुन परिवारीजन थाने पहुंचे और तहरीर दी। थानाध्यक्ष केके मिश्रा ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। बालिका को इलाज व डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। आरोपी चाचा का भी डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है।