{"_id":"6af4c4fa66162f9264012f4b","slug":"a-young-child-held-by-his-mother-on-a-motorcycle-was-flung-from-her-arms-and-landed-on-the-roof-of-an-e-bus-without-sustaining-even-a-single-scratch-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-189766-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: हादसे में बाइक सवार मां की गोद से उछला मासूम ई-बस की छत पर जा गिरा, खरोंच तक नहीं आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: हादसे में बाइक सवार मां की गोद से उछला मासूम ई-बस की छत पर जा गिरा, खरोंच तक नहीं आई
विज्ञापन
सिंधौली में हुए हादसे में मासूम को गोद में उठा परिजनों को जानकारी देते शैलेंद्र। स्रोत: जागरूक
- फोटो : shrinagar news
सिंधौली (शाहजहांपुर)। लिपुलेख-भिंड राजमार्ग पर मुड़िया मोड़ पर बाइक और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार महिला की गोद से उछला तीन वर्षीय मासूम पास में खड़ी ई-बस की छत पर जा गिरा। मासूम के खरोंच तक नहीं आई। हादसे में दंपती घायल हो गए। महिला की हालत गंभीर होने पर उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
गांव नियामतपुर निवासी शैलेंद्र बुधवार को पत्नी लक्ष्मी और तीन वर्षीय बेटे के साथ बाइक से भाईदूज का पर्व मनाने ससुराल पीलीभीत जिले के थाना पूरनपुर के गांव जमुनिया जा रहे थे। मुड़िया मोड़ के पास उनकी बाइक व पुवायां की तरफ से आ रही कार में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर बैठी लक्ष्मी की गोद में बैठा मासूम उछलकर पास में सवारियां उतार रही ई-बस की छत पर जा गिरा।
अचानक हुए हादसे से मौके पर अफरातफरी मच गई। राहगीरों ने चालक को घटना की जानकारी देकर बस रुकवाई। बस से सावधानी के साथ बच्चे को उतारा गया। इस बीच केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के एस्कार्ट में लगे सिंधौली थाने के प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर रवींद्र सिंह को सूचना मिली। वह भी तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल दंपती को सीएचसी भिजवाया।
विज्ञापन
लक्ष्मी की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार, कार के एयर बैग खुलने के कारण सवारों को मामूली चोट आई है।
--
कार और बाइक में आमने-सामने टक्कर की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई थी। टक्कर में बच्चा उछलकर ई-बस की छत पर गिरा था लेकिन वह सुरक्षित है। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
- प्रवीण मलिक, सीओ पुवायां
--
हादसे में दो घायल
एक अन्य सड़क हादसे में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें कोरोकुइयां निवासी सलीम और कांट क्षेत्र के गांव हसनपुर निवासी हुकुम सिंह घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया है।

सिंधौली में हुए हादसे में मासूम को गोद में उठा परिजनों को जानकारी देते शैलेंद्र। स्रोत: जागरूक - फोटो : shrinagar news