{"_id":"6af4c58a99962127c602904f","slug":"the-report-on-the-vasundhara-chowki-blast-will-now-come-from-kannauj-not-agra-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-26564-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: आगरा से नहीं अब कन्नौज से आएगी वसुंधरा चौकी धमाके की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: आगरा से नहीं अब कन्नौज से आएगी वसुंधरा चौकी धमाके की रिपोर्ट
विज्ञापन
इंदिरापुरम। कमिश्नरेट की वसुंधरा पुलिस चौकी में छह नवंबर को हुए धमाके की गुत्थी सुलझाने के लिए जांच एजेंसियों को अभी दो सप्ताह और इंतजार करना पड़ेगा। धमाके के बाद घटनास्थल से जुटाए गए सैंपल की जांच अब आगरा के बजाय कन्नौज के निकवा गांव तालग्राम क्षेत्र स्थित यूपी पुलिस की विधि विज्ञान प्रयोगशाला में होगी। आगरा की फॉरेंसिक लैब में मरम्मत के कारण सैंपल को कन्नौज भेजा गया है। ऐसे में फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही धमाके की असली वजह और उसमें इस्तेमाल किए गए विस्फोटक पदार्थों की जानकारी सामने आकर ही राज पर्दाफाश हो सकेगा। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए), एटीएस समेत अन्य जांच एजेंसियों की पड़ताल भी काफी हद तक इस रिपोर्ट पर निर्भर हैं।
वसुंधरा पुलिस चौकी में उस रात करीब 10 बजे जोरदार धमाका हुआ था। धमाके से चौकी के दो कमरों की खिड़कियों के शीशे टूटकर गए और दीवारों में दरारें आ गई थीं, जबकि टॉयलेट की छत भी उड़ गई थी। गनीमत रही थी कि उस दिन चौकी में मौजूद उपनिरीक्षक विकास सिंह और डिलीवरी बॉय ईशान की जान बच गई थी। हालांकि ईशान भी झुलस गया था। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस, फॉरेंसिक टीम और बम निरोधक दस्ते ने साक्ष्य जुटाकर संदिग्ध पदार्थों के नमूने एकत्र कर आगरा लैब भेजे गए थे। वहीं, धमाके के अगले दिन सात नवंबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट और वीडियो सामने आया था। इसमें तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान नाम के संगठन की ओर से धमाके की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया था। यह पोस्ट गाजी-2 नाम के अकाउंट से साझा की गई थी। इसके बाद से इस मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी एनआईए, यूपी एटीएस, एसटीएफ समेत कई एजेंसी इसमें शामिल हो गई थीं। धमाके के बाद से ही एनआईए, यूपी एटीएस, आईबी और स्थानीय पुलिस समेत कई एजेंसियां अलग-अलग पहलुओं पर जांच कर रही हैं। पुलिस के मुताबिक, आगरा लैब में मरम्मत कार्य के चलते सैंपल कन्नौज भेजे जाने से रिपोर्ट आने में अतिरिक्त समय लग रहा है। अब पुलिस ने कन्नौज लैब भेजकर दो सप्ताह में रिपोर्ट मंगाने की अपील की है। हालांकि इस तरह की रिपोर्ट को आने में एक से दो महीने का समय लगता है। इसके बाद जांच एजेंसियां फॉरेंसिक निष्कर्षों का अन्य साक्ष्यों से मिलान करेंगी।
1200 संदिग्धों से हो चुकी है पूछताछ
जांच एजेंसियों के साथ-साथ गाजियाबाद पुलिस भी केस के खुलासे में जुटी है। अब तक 1200 लोगों से पूछताछ हो चुकी है। इसके बावजूद पुलिस के साथ खाली हैं। वसुंधरा चौकी के आसपास काॅलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगालने में जुटी है। वहीं, संदिग्ध दिखने वाले रिक्शा चालकों, एलिवेटिड रोड के डिवाइडर पर रात में सोने वाले व आसपास की झुग्गियों में रहने वाले लोगों को हिरासत में लेकर भी पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
-- -
- चौकी पर विस्फोटक पदार्थ से जुड़ी सामग्री व मिट्टी व अन्य कणों को जांच के लिए आगरा भेजा था, लेकिन वहां मरम्मत का कार्य होने के चलते अब कन्नौज भेजा गया है। करीब दो सप्ताह में रिपोर्ट आने की उम्मीद है।-- ऋजुल, डीसीपी ट्रांस हिंडन गाजियाबाद
विज्ञापन
वसुंधरा पुलिस चौकी में उस रात करीब 10 बजे जोरदार धमाका हुआ था। धमाके से चौकी के दो कमरों की खिड़कियों के शीशे टूटकर गए और दीवारों में दरारें आ गई थीं, जबकि टॉयलेट की छत भी उड़ गई थी। गनीमत रही थी कि उस दिन चौकी में मौजूद उपनिरीक्षक विकास सिंह और डिलीवरी बॉय ईशान की जान बच गई थी। हालांकि ईशान भी झुलस गया था। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस, फॉरेंसिक टीम और बम निरोधक दस्ते ने साक्ष्य जुटाकर संदिग्ध पदार्थों के नमूने एकत्र कर आगरा लैब भेजे गए थे। वहीं, धमाके के अगले दिन सात नवंबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट और वीडियो सामने आया था। इसमें तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान नाम के संगठन की ओर से धमाके की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया था। यह पोस्ट गाजी-2 नाम के अकाउंट से साझा की गई थी। इसके बाद से इस मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी एनआईए, यूपी एटीएस, एसटीएफ समेत कई एजेंसी इसमें शामिल हो गई थीं। धमाके के बाद से ही एनआईए, यूपी एटीएस, आईबी और स्थानीय पुलिस समेत कई एजेंसियां अलग-अलग पहलुओं पर जांच कर रही हैं। पुलिस के मुताबिक, आगरा लैब में मरम्मत कार्य के चलते सैंपल कन्नौज भेजे जाने से रिपोर्ट आने में अतिरिक्त समय लग रहा है। अब पुलिस ने कन्नौज लैब भेजकर दो सप्ताह में रिपोर्ट मंगाने की अपील की है। हालांकि इस तरह की रिपोर्ट को आने में एक से दो महीने का समय लगता है। इसके बाद जांच एजेंसियां फॉरेंसिक निष्कर्षों का अन्य साक्ष्यों से मिलान करेंगी।
विज्ञापन
1200 संदिग्धों से हो चुकी है पूछताछ
जांच एजेंसियों के साथ-साथ गाजियाबाद पुलिस भी केस के खुलासे में जुटी है। अब तक 1200 लोगों से पूछताछ हो चुकी है। इसके बावजूद पुलिस के साथ खाली हैं। वसुंधरा चौकी के आसपास काॅलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगालने में जुटी है। वहीं, संदिग्ध दिखने वाले रिक्शा चालकों, एलिवेटिड रोड के डिवाइडर पर रात में सोने वाले व आसपास की झुग्गियों में रहने वाले लोगों को हिरासत में लेकर भी पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
- चौकी पर विस्फोटक पदार्थ से जुड़ी सामग्री व मिट्टी व अन्य कणों को जांच के लिए आगरा भेजा था, लेकिन वहां मरम्मत का कार्य होने के चलते अब कन्नौज भेजा गया है। करीब दो सप्ताह में रिपोर्ट आने की उम्मीद है।