{"_id":"6af4c5b97fbcea44a30ba9c8","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1054-161099-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवती ने ठगे 5.08 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवती ने ठगे 5.08 लाख रुपये
विज्ञापन
पाटन। इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद युवती ने युवक से 5.08 लाख की ठगी कर ली। पीड़ित की तहरीर पर तीन लोगों पर ऑनलाइन ठगी की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
बिहार थाना क्षेत्र के मिल्लीपुर गांव निवासी राजकमल ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि लगभग 10 महीने पहले ऑनलाइन एप्लीकेशन के माध्यम से बिहार प्रांत के भागलपुर जिले के पुरानी धुरोही निवासी हेमलता से बातचीत शुरू हुई थी। इस दौरान हेमलता अलग-अलग कारण बताकर रुपये मांगने लगी। ऑनलाइन माध्यम से 3,10,000 रुपये ले लिए। यही नहीं मेरे आधारकार्ड का दुरुपयोग कर करीब 7,500 रुपये का लोन भी करवा लिया।
बीमा कराने के बहाने उसके मोबाइल पर स्क्रीन शेयर करवाकर, उसके जीजा राममिलन के मोबाइल पर आए ओटीपी का इस्तेमाल कर उसके खाते से 1,91,000 रुपये निकालकर अन्य दो खातों में ट्रांसफर कर लिए गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने हेमलता कुमारी, जितेंद्र कुमार और अमित कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।